कैंटीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करें: कमांडेंट बलबीर
सेवानिवृत्ति सीएपीएफ संगठन सरकाघाट इकाई की बैठक सरकाघाट इकाई के अध्यक्ष टेक चंद सकलानी की अध्यक्षता में विर्गो होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने सेवानिवृत्ति अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगे उनके विभाग स्तर पर वह केंद्र व प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रमुखता से उठाई जा रही है और उनकी कई मांगों के अब परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति अधिकारियों वे जवानों से आग्रह किया कि अपने कैंटीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लें, क्योंकि इन कार्डों के बनने के बाद ही उन्हें कैंटीन की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी और जो पुराने बने हुए कार्डों को रद्द समझा जाए, क्योंकि अब कैंटीन का सामान नए कार्डों पर ही उपलब्ध होगा, वहीं पर संगठन के कुलदीप ठाकुर ने बताया कि जल्दी से जल्दी तीन कार्डों के लिए आवेदन कर ले। इस बैठक में कमांडेंट बलबीर सिंह, लाल सिंह, सरवन कुमार, रमेश राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, संतराम, आसाराम, डागू राम, बिशन दास, टेक चंद, जय राम, विक्रम राम सहित दर्जनों अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।












