अनुराग ठाकुर का सराहां में कांग्रेस पर हमला '‘चोर मचाए शोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने सिरमौर के सरांहा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर ‘चोर मचाए शोर’ का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का कथित अखबार, जो सप्ताह में एक बार छपता है और जिसकी एक भी प्रति हिमाचल प्रदेश में नहीं आती, उसे प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि जब ईडी ने इस बड़े घोटाले की जांच शुरू की, तो कांग्रेस ने ‘शोर मचाए शोर’ अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश से नेशनल हेराल्ड को भेजे गए करोड़ों रुपये की जांच होकर रहेगी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो काम 60 सालों में नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने उसे केवल 10 वर्षों में पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है और 4 करोड़ लोगों के लिए पक्के घर बनाए हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के 93,000 लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने रेलवे विस्तारीकरण के लिए 2000 करोड़ रुपये के सहयोग को रोका है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। बतादे कि अनुराग ठाकुर सराहा में अनऑफिशियल तौर पर किसी निजी होटल के मलिक के फैमिली फंक्शन में पहुंचे थे। वहीं सुरेश कश्यप नाहन के कुछ पत्रकारों की टोली के साथ सभास्थल पर पहुंचे थे।अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते अहुए कहा कि सिरमौर ने हमेशा भाजपा को मजबूती दी है। उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चार बार की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आने वाले समय में जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। इस अवसर पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी,विधायक रीना कश्यप, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोसाई, बीडीसी चेयरमैन सुरेंद्र नेहरू, राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू भाईआदि उपस्थित थे।