सेवा संकल्प समिति सरकाघाट का वार्षिक अधिवेशन 29 मई को
सेवा संकल्प समिति सरकाघाट का वार्षिक अधिवेशन 29 मई वीरवार को शिव मंदिर सरकाघाट के प्रांगण में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सेवानिवृत डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन न्यायाधीश बीआर चंदेल मुख्य अतिथि होंगे। समिति के महासचिव राकेश पंकज ने बताया कि सभी सदस्यों की उपस्थिति अधिवेशन को गौरवान्वित करेगी तथा कार्य करने की प्रेरणा देगी। अधिवेशन में पिछले वित्त वर्ष का लेखा जोखा, क्रियाकलाप और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा होगी। इसके पश्चात सामूहिक भोज का भी आयोजन होगा।












