शहीद सैनिकों की बेटियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा
अथर्व यूनिवर्सिटी ने देश भर के शहीद सैनिकों की बेटियों और जम्मू-कश्मीर तथा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी की सभी शाखाओं में विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी के संस्थापक सुनील राणे ने कहा कि शहीदों की बेटियों के लिए 100 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के छात्रों के लिए 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, बीबीए, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीसीए और बी-डिजाइन्स में पाठ्यक्रम प्रदान करता है।












