30 जून तक डडौर-नोलौखा में सर्विस लेन की सभी रुकावटों को किया जाएगा दूर, बैठक के बाद एसडीएम ने किया आश्वस्त
डडौर से नौलखा मार्ग किरतपुर–नेरचोक में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए उपमंडलाधिकारी समृतिका नेगी बल्ह की अध्क्षता में राष्ट्रीय उच्च मार्ग, परियोजना इंजीनियर, अमित कुमार, लोकनिर्माण विभाग से ईडीआर चौहान, तहशीलदार, विपन कुमार, सिंचाई विभाग से राजपाल, बिजली भिवाग से इंजीनियर जीएस चौहान, सिगल इंडिया से रिजवान, नगर पालिका से दीक्षा कुमारी व लेफोरन सयुंकत फोरलेन सघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंदर वालिया शामिल हुए, जिसमे पिछले कल जो मांग पत्र सोंपा गया था उस पर विस्तार से वातचीत के उपरांत एसडीएम् बल्ह ने फोरलेन संघर्ष समिति को अशस्वान दिया कि 30 जून तक डडौर-नोलौखा में सर्विस लेन कि सभी रूकावटों को दूर कर दिया जायेगा आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जायेगा और जल्दी ही कची नालियां, सर्विसे लेन का कार्य जो लंबित पड़ा हुआ हे उसको दूर करने कि हरसंभव कोशिश कि जाएगी और जो मकान प्रस्तावित सड़क में आ चुके हे उनका मूल्यांकन व अवार्ड लंबित पड़ा हुआ है और कुछ मकान की भूमि अभी तक भी अधिग्रहण नहीं की गई हे उनकी निशानदेही व मूल्यांकन के उपरांत अवार्ड घोषित कर दिए जायेंगे। जोगिंदर वालिया ने मांग उठाई कि पैदल पथ नलौखा, तरोट व भौर के अलावा डडौर-भोर व कनेड (स्कूल) व भोर में बस स्टैंड भी बनाया जाए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग से आवारा पशुओं को हटाया जाए, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही जिससे निजात पाया जा सके और जल्दी ही डडौर चौक में व्हीकल अंडरपास व वर्षा आश्रयालय का काम शुरू किया जाये, फोर लेन के कारण प्रभावित कुएं ब हैंड पंप की सफाई, सामुदायिक शौचालय को पुनर्स्थापित किया जाए। उपमंडल अधिकारी स्मृतिका नेगी ने संयुक्त फोरलेन संघर्ष समिति को आश्वस्त किया की फोरलेन के रुके पड़े कार्य को जल्दी शुरू कर दिया जायेगा।












