10 साल पहले भी आई थी ऐसी ही तबाही
2015 में धर्मपुर में आया था, जिससे धर्मपुर बस अड्डे में सात से आठ फिट तक पानी का भराव हुआ था, लेकिन इस बार ठीक 10 वर्ष के बाद हुए इस फ्लड का जलस्तर उससे भी दो गुना ज्यादा रहा जिससे धर्मपुर बस अड्डे सहित दुकानदारों को ज्यादा नुकसान हुआ है धर्मपुर प्रशासन ने फिलहाल प्रभावित दुकानदारों को दस दस हजार फौरी राहत के तौर पर राहत राशि प्रदान की है तथा राजस्व अधिकारियों को नुकसान का जायजा लेने बारे आदेश कर दिए हैं, रात दो बजे से ही एसडीएम धर्मपुर् जोगिंदर पटयाल डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद एसएचओ धर्मपुर विनोद कुमार दल बल सहित राहत कार्य में जुट गए।
छपानू सड़क खुली होती तो ना जाती नीटू की जान
धर्मपुर में हुए इस फ्लड में अपनी दुकान से कीमती सामान निकालने के लिए रात को भारी बरसात घर से निकला और जैसे ही धर्मपुर बस अड्डे की कुछ दूरी पर अपने वाहन से आ रहा था और एक दम से सोन खड़ का जलस्तर बढ़न से उसकी कार सोन खड्ड की चपेट में आने से पानी के बहाव में बह गया जो अभी तक मिसिंग चला है। अगर 40 वर्ष पुरानी सड़क जो पहले धर्मपुर से सिद्धपुर को जाती थी, लेकिन कॉलेज की बिल्डिंग बन जाने के बाद यह सड़क मार्ग छपानू भरोरी मट्ठी बनवार मढ़ी को जाती थी और आपातकाल के समय भी इसका इस्तेमाल किआ जाता रहा है, लेकिन दो वर्ष पहले इस सड़क मार्ग को तोड़ दिआ गया, जिसके कारण आपातकाल के समय में काम् आने वाला मार्ग बंद हो गया अगर ये मार्ग चालू होता, तो लेखराज उर्फ नीटू की गाड़ी सोन खड्ड की चपेट मे आने से बच सकती थी।












