किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर में कार से 379 ग्राम चरस और 30 हजार नकदी बरामद, दो युवक गिरफ्तार
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित पुंघ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने चरस माफिया के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 379 ग्राम चरस और 30 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल
हंसराज की अगवाई में हेड कांस्टेबल यशवंत, एचएएसआई देवू और कांस्टेबल सतीश कुमार पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थे। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही कार नंबर सीएच-01सीजेड-5663 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ड्राइवर की साथ वाली सीट के नीचे से 379 ग्राम चरस और 30 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रमन प्रीत सिंह (26) पुत्र चरणजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 512, गली नंबर 14/15, निरंकारी भवन रोड, अबोहर, फाजिल्का, पंजाब और प्रतीक राजपाल पुत्र रमेश राजपाल, निवासी मकान नंबर 144/बी, वेब एस्टर सोसाइटी, मोहाली, एसएएस नगर, पंजाब के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।












