मंडी शहर के भ्यूली गुरुद्वारा के समीप मारूति कार से 34 ग्राम हेरोइन बरामद
. महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू
पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी शहर के भ्यूली गुरुद्वारा के पास एक मारुति 800 नंबर एचपी 33बी-5081 से 34 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार (32) पुत्र अशोक कुमार गांव भ्यूली डाकघर पुरानी मंडी तहसील सदर जिला मंडी, राहुल (27) पुत्र चेतराम गांव धार डाकघर वीरतुंगल तहसील सदर जिला मंडी, साहिस्ता (32) पत्नी इशरार गांव कानाहपुर धनधेही थाना दंदेरा खवाजापुर तहसील हरिद्वार उत्तराखंड, शुभम (31) पुत्र स्वर्गीय अमर चंद गांव चडयाणा डाकघर दुदर तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। मंडी जिला मुख्यालय में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।












