धर्मशाला में UPSC परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, 6 केंद्रों पर 1935 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
जिला कांगड़ा में यूपीएससी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 24 मई को धर्मशाला के विभिन्न 6 सेंटर्स में आयोजित को जाएगी। परीक्षा का सुबह का सत्र साढ़े नौ बजे से 11: 30 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरा सत्र 2: 30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। सभी सेंटर्स में पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही जैमर भी लगाए जाएंगे। परीक्षा के लिए डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा को ऑब्जर्वर लगाया गया है।
एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी हो चुकी है। परीक्षा हेतु अभ्यर्थी समय पर पहुंचे क्योंकि सुबह के सत्र के लिए सेंटर के गेट 9 बजे बंद हो जाएंगे, इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।दोपहर के सत्र में 2 बजे के बाद सेंटर किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडीएम ने बताया को हर सेंटर पर एक सेंटर सुपरवाइजर, एक एलाइओ नियुक्त होगें, हर सेंटर के हर रूम में दो इनविजलेटर भी होंगे, इसके लिए 50 फीसदी स्टाफ इन हाउस जबकि 50 फीसदी स्टाफ दूसरे संस्थानों से लगाया जाएगा। चेकिंग के लिए महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। साथ ही डीएफएमडी भी लगाए जाएंगे।
एडीएम कांगड़ा ने बताया 24 मई को होगा। 6सेंटर 1009 परीक्षा देंगे। पुलिस बल जैमर भी लगाए जाएंगे। समय पर आयें स्टूडेंट्स।






