BCCI अंडर-19 एलीट कैंप में हिमाचल की धन्यलक्ष्मी और अहाना शर्मा चयनित
धर्मशाला, 08 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के 2 लड़कियों का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंडर-19 गर्ल्स एलीट कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 27 अप्रैल से 23 मई 2026 तक देश के बैंगलोर स्थित सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों को 26 मई को सेंटर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। एचपीसीए से चयनित इन खिलाड़ियों में कांगड़ा से धन्यलक्ष्मी और अहाना शर्मा शामिल हैं।
कैंप में शामिल होने से पहले इन खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस का आकलन धर्मशाला स्थित एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। फिटनेस परीक्षण में सफल होने के बाद ही खिलाड़ियों को कैंप में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
उधर एचपीसीए के मानद सचिव मनुज शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर खिलाड़ियों के लिए अपने खेल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।












