धर्मशाला स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने आए युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
धर्मशाला। धर्मशाला इंडौर स्टेडियम में हर दिन की तरह सुबह आठ बजे बैडमिंटन खेलने पहुंचे भडवार नूरपुर के व्यक्ति ने अभी वार्मअप के लिए कपड़े सेट किए थे और वार्मअप करने ही लगा था कि अचेत होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय भडवार नूरपुर निवासी विजय कुमार धर्मशाला में अपनी पत्नी व बेटा व बेटी के साथ किराये के मकान में रहते हैं और हर दिन आठ बजे बैडमिंटन खेलने के लिए इंडोर स्टेडियम धर्मशाला जाते थे।
यहां पर बीते रोज अभी वार्मअप को तैयार ही हुए थे कि गिरकर अचेत हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा किया गया है और आज शव का अंतिम संस्कार किया गया।












