हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS और 16 HAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट...
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सलाहकार (नियामक सुधार) नई दिल्ली डॉ. अभिषेक जैन वित्तीय आयुक्त (अपील) का पद भी संभालेंगे। जैन के पास प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और 20-सूत्रीय कार्यक्रम), प्रधान सचिव (जेएसवी) और प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) का पद भी संभाल रहे हैं तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव (सहकारिता) बनाया गया है।
अमरजीत सिंह अब सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास) के तौर पर काम करेंगे। वह सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे। तोरुल एस रवीश को निदेशक भूमि अभिलेख लगाया गया है।
जबकि अभिषेक वर्मा अब मिल्कफेड के निदेशक के तौर पर काम करेंगे। अजय कुमार यादव मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।
किस आईएएस अधिकारी को कौन सा विभाग
अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कांगड़ा विनय कुमार अब राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। वे शिव मोहन सिंह सैनी से यह अतिरिक्त कार्यभार लेंगे। राहुल जैन को राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन और महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
साथ ही, वे डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के रजिस्ट्रार और मानव भारती यूनिवर्सिटी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सोलन लगाया गया है। ओम कांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।
गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। ईशांत जसवाल को अब ऊना में एडीसी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है।
रूपिंदर कौर को बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है। डॉ. राजदीप सिंह को सोलन नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रियांशु खाती को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मंडी लगाया है। अंजलि गर्ग को एसडीओ (सिविल) कांगड़ा तैनात किया है। चंद्र प्रकाश, एसडीओ (सिविल) मंडी लगाया है।






