हिमाचल कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार, 71 ब्लॉक अध्यक्षों सहित सभी जिलों में नई कार्यकारिणी घोषित
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने प्रदेश के 71 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. गुरुवार को हुई अहम बैठक के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों में तेजी नजर आ रही है. कांग्रेस की इस सूची में सभी जिलों को कवर करते हुए नए और अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जिला चंबा के चुराह (SC) से भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर (ST) से संजू राम, पांगी-भरमौर (ST) से सुभाष चौहान, चंबा से ओम प्रकाश, डलहौजी से अमित शर्मा और भटियात से विजय कंवर को अध्यक्ष बनाया गया है. जिला कांगड़ा के नूरपुर से संदेश कुमार धड़वाल, इंदौरा (SC) से दविंदर मंकोटिया, फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, जवाली से चैन सिंह गुलेरिया को अध्यक्ष बनाया गया है.
देहरा से कमलेश कुमार, जसवां-प्रागपुर से मुल्तान सिंह, ज्वालामुखी से प्रताप राणा, जयसिंहपुर (SC) से जसवंत धड़वाल, सुलह से बालकृष्ण चौधरी, नगरोटा-बगवां से मन सिंह चौधरी, कांगड़ा से नागेश्वर मंकोटिया, शाहपुर से सुरेश पटाकू चौधरी, धर्मशाला से हरभजन चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक चंद और बैजनाथ (SC) से शशि राणा को जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं, जिला लाहौल-स्पीति के काजा (ST) से दोरजे छेरिंग, केलांग (ST) से सुरेंद्र कुमार और उदयपुर (ST) से कुशल ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिला कुल्लू में मनाली से बीर सिंह ठाकुर, कुल्लू से गोपाल सिंह, बंजार से मोहर सिंह ठाकुर और आनी (SC) से गोविंद शर्मा को जिम्मेदारी मिली है.
जिला मंडी के करसोग (SC) से गोपाल ठाकुर, सुंदरनगर से जसवंत सिंह, नाचन (SC) से दीप कुमार, सराज से जगदीश रेड्डी, द्रंग से देवेंद्र कुमार, जोगिंदरनगर से इंदर सिंह धीमान, धर्मपुर से प्रकाश चंद, मंडी सदर से हेमराज ठाकुर, बल्ह (SC) से पवन ठाकुर और सरकाघाट से धर्मपाल को अध्यक्ष बनाया गया है. जिला हमीरपुर के भोरंज (SC) से विजय कुमार बनियाल, सुजानपुर से राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार, बड़सर से संजय शर्मा और नादौन से कैप्टन पृथ्वी चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला ऊना के चिंतपूर्णी (SC) से डॉ. रविंदर कुमार शर्मा, गगरेट से सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली से संदीप अग्निहोत्री, ऊना से रजनीश कुमार और कुटलैहड़ से विवेक मिंका को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिला बिलासपुर के झंडूत्ता (SC) से विजय कौशल, घुमारवीं से कैप्टन चंबेल सिंह, बिलासपुर से मस्तराम वर्मा और श्री नैना देवी जी से अमरजीत बंगा को जिम्मेदारी दी गई है.
जिला सोलन के अर्की से सतीश कश्यप, नालागढ़ से बाबू राम ठाकुर, दून से कुलतार सिंह ठाकुर, सोलन (SC) से मनीष ठाकुर और कसौली (SC) से देवेंद्र शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है. जिला सिरमौर के पच्छाद (SC) से सुनील शर्मा, नाहन से ज्ञान चंद चौधरी, श्री रेणुकाजी (SC) से तपेंद्र चौधरी, पांवटा साहिब से हरप्रीत सिंह और शिलाई से कल्याण धमाता को जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं, जिला शिमला के चौपाल से दिनेश चौहान, ठियोग से संजय शर्मा, शिमला (ग्रामीण) से गोपाल शर्मा, जुब्बल-कोटखाई से जितेंद्र मेहता, रामपुर (SC) से लाल चंद शर्मा और रोहड़ू (SC) से शिव पाल ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिला किन्नौर के कल्पा (ST) से विक्रम नेगी, निचार (ST) से अनिल नेगी और पूह (ST) से प्रेम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है.












