जिला जन शिकायत निवारण समिति के सदस्य बने यादविंद्र शर्मा
प्रदेश सरकार ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के उप प्रधान यादविंदर शर्मा को जिला शिकायत निवारण कमेटी का गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यादविंदर शर्मा कांग्रेस पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी यह नियुक्ति सामाजिक सेवा, जन सरोकार के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी और लोगों में उनके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए की गई है। यादविंदर शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी चेयरमैन जिला मंडी संजीव गुलेरिया का आभार प्रकट किया है।












