फोरलेन की वजह से रास्ता बंद होने से लोग परेशान
मटौर-शिमला निर्माणाधीन फोरलेन के कारण सुकाबाग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए सुकाबाग निवासी राजेंद्र ठाकुर ने भी प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि वे पति-पत्नी दोनों सीनियर सिटीजन हैं और हैंडीकैप भी हैं। यही कारण है कि उन्हें सड़क के खराब होने से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि फोरलेन का कार्य अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग ठेकदारों के माध्यम से किया जा रहा है। ठेकेदार काम को बीच में छोड़कर एक लंबे अंतराल तक काम नहीं करते हैं। इस वजह से काम रुक गया है। उन्होंने मांग की है कि कांगड़ा जिले रानीताल के पास उनके घर के करीब बन रहे फोरलेन को जल्द पूरा किया जाए ताकि आने जाने में आसानी हो सके। ठाकुर ने बताया कि 2023 से आजतक उनके पक्के रास्ते को तोड़कर बार-बार निवेदन करने के बावजूद भी फोरलेन ज्वालाजी को नहीं बनाया। पहले एनएच से मैंने अपने घर तक ट्रक योग्य रास्ता बनाया था, लेकिन पहली दिसम्बर, 2023 को मिट्टी से इस रास्ते को बंद कर दिया । इसके बाद से मुझे सड़क तक आने-जाने में बड़ी मुश्किल का सामना कहना पड़ रहा है। उन्होंने निदेशक एनएचएआई, हमीरपुर, जिलाधीश व एसडीएम कांगड़ा सहित एनएचएआई के इंजीनियर्स व अन्य कर्मचानियों से कई बार संपर्क भी किया, वह भी लिखित व व्यक्तिगत रूप से। एक बार 17 या 18 फरवरी को एसडीएम साहिब ने भी मौके पर निरीक्षण करने पर ज्वालाजी के एक्सईएन सरदार सवेंद्र सिंह को भी रास्ते को बनाने के लिए कहा था, लेकिन आज दिन तक कुछ नहीं हुआ। बार-बार आग्रह करने पर भी किसी तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से हम पति - पत्नी को कहीं बाहर आने जाने में दिक्कत हो रही है। सरकार से आग्रह है कि हमारी समस्या का समाधान किया जाए।












