सेरी -कटाडां के समीप मारूति कार खाई में गिरी, एक की मौत
उपमंडल करसोग के अंतर्गत सेरी -कटाडां क्षेत्र में एक मारुति कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। यह घटना देर रात को हुई है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वाले की पहचान हंस राज पुत्र सूरत राम गांव भनेरा तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है। बता दें कि 10 दिन पहले ही गाड़ी खरीदी थी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं सोमवार सुबह 11 बजे के करीब स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना करसोग पुलिस को दी है और पुलिस मौके पर जाकर अन्वेषण का कार्य कर रही है।












