शिमला में विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, ठियोग थाना में FIR दर्ज
शिमला। जिला शिमला के ठियोग थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि कनाशी गांव, तहसील ठियोग निवासी अशोक कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठियोग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






