एफपीओ धर्मपुर ने संगठन विस्तार की बनाई योजना, पांच की जगह 17 क्षेत्रीय कमेटियां की गठित
धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा-एफपीओ द्वारा गत दिनों आयोजित वार्षिक साधारण सभा बैठक में संगठन विस्तार संबंधी जानकारी सत्तपाल सिंह चौहान और सचिव भुपेंद्र सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि एफपीओ को विस्तार दने और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3-4 ग्राम पंचायतों की क्षेत्रीय कमेटियों की संख्या 5 से बढ़ाकर 17 गठित करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते मंडी नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले धर्मपुर के मूल निवासियों की अलग कमेटी बनाई गई है जिसकी जिम्मेवारी बिंगा निवासी भूप सिंह ठाकुर को सौंपी गई, वहीं नगर परिषद क्षेत्र सरकाघाट की जिम्मेवारी कुलदीप गुलेरिया और सुरेश शर्मा को दी गई। डरवाड़ क्षेत्रीय कमेटी की रूपचंद, मेहर सिंह और प्रेम सिंह को सजाओ की रणताज राणा, कमला ठाकुर और सुरेश ठाकुर को टिहरा की युद्धवीर, रमेश पालसराऔर राहुल चौहान को गरयोह की करतार सिंह चौहान, भूपिंदर भूप्पी और विजय कुमार को बसंतपुर की विजय कुमार और जगदीश ठाकुर को पपलोग की ब्रिजलाल शर्मा को लौंगनी की रीता, सोमा, कंचना और हंसराज को ध्वाली की प्रभदयाल, ओमचंद और कंचना को सिद्धपुर की रजनी सकलानी और खेमराज को धर्मपुर की भूपेंद्र सिंह और युद्धवीर ठाकुर को बरोटी की चौधरी राम, व्यशा देवी औऱ ओमप्रकाश को मंडप की बालम राम और राजेंद्र पाल को संधोल की मोहनलाल, डीआर भरमौरिया और चंपा राणा को कोठुवां की हरिनंद और तारा चंद को तथा कुन की लुददर सिंह और प्रकाश चंद को दी गई। एफपीओ के अभी तक 1700 से अधिक सदस्य बन चुके हैं और जून माह तक दो हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
एफ़पीओ ने वर्किंग कमेटी और व्रकिंग ग्रूप को भी पुनर्गठित किया जिसमें सत्तपाल सिंह चौहान को पूर्ववर्त अध्यक्ष बनाया है। डॉ. हरदयाल सिंह गुलेरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुलेरिया को उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सचिव एवं संयोजक युद्धवीर ठाकुर संगठन संयोजक और कंचना देवी को संयोजक रजनी सकलानी प्रोडक्शन एवं मार्केटिंग सयोंजिका और कमला ठाकुर को सह संयोजक तथा सुरेश ठाकुर को कार्यालय संयोजक बनाया गया है।व्रकिंग समूह में मोहनलाल भरमोरिया, करतार सिंह चौहान, रमेश पलसरा, राहुल चौहान, निर्मला पठानिया, विजय कुमार, जगदीश ठाकुर, भूपिंदर भूप्पी, रणताज राणा, मेहर सिंह, सोमा देवी, चौधरी राम, बालम राम, तारा चंद, राजेश कुमार, ओमचंद, ओमप्रकाश, भूप सिंह, चंप्पा राणा, ब्रिजलाल शर्मा को शामिल किया गया है। प्रोसेसिंग सेंटर समन्वय समिति में रजनी सकलानी, सजोजनी, वीना, कमला, चंपा देवी, फुलां देवी, पवना देवी, शर्मिला, रीना, रीता, मीरा, सकीना, किरण, व्यासां, शशि, आशा, निर्मला, कमलेश इत्यादि को शामिल किया गया है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेश पठानिया उपप्रधान रूपचंद गुलेरिया सचिव भुपेंद्र सिंह सह सचिव प्रेम सिंह कोषाध्यक्ष सूरत सिंह सकलानी तथा वीना और सरोजिनी को सदस्य बनाया गया।












