द्राहल में रगड़ों का कहर: खेतों में काम कर रही मां-बेटी पर हमला, बुजुर्ग महिला टांडा रेफर
उपमंडल जोगिंद्रनगर के द्राहल क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब खेतों में काम कर रही दो महिलाओं पर रगड़ों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना द्राहल स्कूल के पास की बताई जा रही है, जहां 42 वर्षीय निशा देवी और उनकी 65 वर्षीय मां शुकरी देवी खेतों में काम कर रही थीं। अचानक झाड़ियों से निकले रगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। घायलावस्था में महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते शुकरी देवी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।












