निजी क्षेत्र में नहीं होता करवा चौथ के दिन महिलाओं को छुट्टी का पालन: चमन राही
अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि करवा चौथ पर महिलाओं के साथ उनके पतियों को भी छुट्टी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन में जहां महिलाएं कार्यरत हैं वहां काम प्रभावित होता, जिस कारण संपूर्ण छुट्टी होना जरूरी है, क्योंकि पुरुषों के ऊपर उस दिन अत्यधिक काम का बोझ हो जाता है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। चमन राही ने कहा कि निजी क्षेत्र में महिलाओं को नाम की ही छुट्टी दी जाती है, जिससे सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। निजी कंपनियों आदि में भी करवा चौथ की महिलाओं को छुट्टी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दिन तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने निजी क्षेत्र में जाकर नहीं देखा की महिलाएं करवा चौथ के दिन भी नौकरी के डर से काम कर रही हैं। ठेकेदार के पास महिला लेबर, कूड़ा उठाया वाली महिलाओं को कोई छुट्टी नहीं दी जाती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज दिन तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में नहीं लाई। चमन राही ने कहा कि इस बार यदि महिलाओं से करवा चौथ के दिन काम लिया गया तो परिषद इस पर कड़ा लेते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।












