8 माह से अधर में क्यों लटका है दोसड़का उठाऊ पेयजल योजना का काम, मशीनरी इंस्टॉल, बिजली का कनेक्शन कब मिलेगा?
जिला मुख्यालय के दोसड़का इलाके के लिए तैयार की जा रही नई योजना का पानी हमीरपुर कब पहुंचेगी? यह सवाल इसलिए है क्योंकि बरसों पहले शुरू हुए इस योजना के काम को पिछले 8 महीनों से अधर में छोड़ दिया गया है। जब काम ही मकम्मल नहीं होगा, तो फिर योजना चालू कैसे होगी? लोगों की प्यास कैसे बुझेगी? शहर के हीरा नगर स्थित स्थान पर सालों पहले टैंक का निर्माण हो गया था। उसी में इस योजना का पानी डाला जाना था। योजना की राइजिंग मेन तो डल चुकी है, मगर 700 मी पाइपलाइन डाली जानी है। उसका काम महीनों से अटका पड़ा है।
असली मसला पैसे का
असली मसला पैसे का है, क्योंकि योजना के मक्मल करने में पैसे की जरूरत है। उसकी कमी लंबे समय से महसूस हो रही है। अधिकारियों ने अभी तक यहां जो कार्य किया है, वह भी इसलिए सवालों के घेरे में है। उ्मीद यही जताई जा रही है कि यदि दिलचस्पी किसी एक भी अधिकारी ने दिखाई, तो फिर योजना शुरू करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी, लेकिन जहमत उठाएगा कौन? यही यक्ष प्रश्न है।
पम्पिंग मशीनरी बनी शोपीस
हीरानगर में एक शेड बनाकर उसमें पंपिंग मशीनरी भी इंस्टॉल कर दी गई थी, लेकिन बड़ी विडंबना यह है कि इस मशीनरी को विद्युत के जिस करंट की जरूरत थी, उसके लिए काम नहीं हुआ। इसलिए यह सारी पंपिंग मशीनरी शोपीस बनी हुई है।
थोड़ा इंतजार करें: एसडीओ
एसडीओराकेश कुमार का कहना है कि इस पर काम शुरू होने वाला है। जल्दी ही इस योजना का रूप स्वरूप सामने आ जाएगा, थोड़ा इंतजार करो।












