जीएसटी कर सुधारों से आम जनमानस में खुशी की लहर: अजय ठाकुर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर में सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करते हुए इसे आम जनमानस के रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने वाला कदम कहा है। वस्तु एवं सेवा कर में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था में तो गति आएगी ही उसके साथ समाज तथा परिवार का जीवन भी सकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। अजय ठाकुर ने आगे कहा कि सन 2017 में वस्तु तथा सेवा कर लागू होने के साथ ही देश में उलझी हुई कर व्यवस्था से मुक्ति मिली तथा क्रमशः कर व्यवस्था का सरलीकरण हुआ। देश में कर सुधारों से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।












