आज होगा तीन दिवसीय नैना माता मेला घट्टा का शुभारंभ
तीन दिवसीय नैना माता मेला घटटा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है जय मां नैना मेला एवं छिंज तथा मंदिर कमेटी द्वारा इस वर्ष मेले का आयोजन 3 दिन किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष रमेश कुमार सैनी ने बताया कि पहले मेला दो दिवस का होता था, लेकिन इस मर्तबा मेले का आयोजन 3 दिन किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रहेगी। रमेश कुमार सैनी ने बताया कि 24 जून को मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत प्रधान कुम्मी दिनेश कुमार, पंचायत प्रधान खांदला चमनलाल तथा पंचायत छातडू के प्रधान सत्या देवी शामिल होंगे प्रथम रोज एक बजे जलेब निकाली जाएगी। मेले का समापन 26 जून को होगा उस रोज कुश्ती का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तथा बशिष्ट अतिथि के रूप में कुम्मी के उप प्रधान राजकुमार, खांदला पंचायत के उप प्रधान बलदेव तथा छातडू पंचायत के उप प्रधान हेतराम शामिल होंगे।












