अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस श्रद्धा से सम्पन्न, शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
श्री रामकृष्ण आश्रम परिसर स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस शुक्रवार को श्रद्धा व भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन साकेतवासी परम पूज्य श्री श्री 108 गोविंद दास श्रीवैष्णव जी महाराज की अष्टम पुण्यतिथि के पावन उपलक्ष्य में किया जा रहा है। वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध भागवताचार्य आचार्य श्री सुशील शुक्ला जी ने भावपूर्ण शैली में सुतीक्ष्ण उपाख्यान, ध्रुव चरित्र, भरत जी के आदर्श जीवन तथा भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथा का वाचन व व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का श्रवण जीवन को मोक्ष की ओर ले जाने वाला श्रेष्ठ साधन है। कथा श्रवण के दौरान भक्ति-भाव से ओतप्रोत श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरे वातावरण में मधुर भजनों और संतवाणी की दिव्य गूंज गूंजती रही। शनिवार को जन्मोत्सव की भव्य तैयारियांशनिवार को चतुर्थ दिवस की कथा में भगवान श्री बालकृष्ण के पावन जन्म की लीला का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन, विशेष पूजन और प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था की गई है। आयोजक मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे परिवार सहित पधारें, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें और इस दिव्य आयोजन में आत्मिक आनंद का अनुभव करें।












