चुनावों का होगा बहिष्कार
हिमाचल किसान यूनियन ने उपयुक्त मंडी से मांग की है कि नगर परिषद में चौक से डडौर वार्ड को नगर परिषद नियर चौक से बाहर कर उसे ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए। इस मांग को लेकर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा की अगुवाई में देवी रूप सैनी, मुनि लाल राव, ऋखिराम, अमी चंद आदि का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला उन्होंने उपायुक्त को बताया कि इससे पहले भी एसडीएम बल्ह को बार-बार यह ज्ञापन दे चुके हैं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वहां के बाशिंदे आने वाले हर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।












