सरकाघाट में शवगृह के बाहर परिजनों व पुलिस स्टाफ के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज, रणजीत सिंह, महासचिव-अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा, खंड सरकाघाट तथा प्रताप ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बाग ने उपमंडल अधिकारी व तहसीलदार को ज्ञापन दे कर मांग की है, कि संबंधित प्रशासन, नागरिक अस्पताल, सरकाघाट में शवगृह के बाहर बैठने के लिए बैंच लगवाएं और स्ट्रीट लाइट लगवाएं। गौरतलब है कि शवगृह के बार बैठने की व्यवस्था न होने से परिजनों व पुलिस स्टाफ को पोस्टमार्टम के दौरान 5 से 6 घंटों तक खड़े हो कर, शव को प्राप्त करने का इंतज़ार करना पड़ता हैं।












