Download App Epaper

समग्र शिक्षा शिमला की ओर से बाढ़ प्रभावित स्कूलों के निरीक्षण के लिये गठित टीम ने धर्मपुर ब्लॉक का किया दौरा

समग्र शिक्षा शिमला की ओर से बाढ़ प्रभावित स्कूलों के निरीक्षण के लिये गठित टीम ने धर्मपुर ब्लॉक का किया दौरा


मंडी जिला में बाढ़ प्रभावित स्कूलों का निरीक्षण करने हेतु शिमला से गठित टीम द्वारा आज 13 जुलाई को धर्मपुर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय हुक्कल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हुक्कल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लौंगनी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय फीहड, राजकीय प्राथमिक पाठशाला फीहड 2 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झांगी आदि शामिल रहे।टीम द्वारा वहां हुई क्षति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर शिमला की ओर से आई हुई टीम के सदस्य रंजना चौहान और अरुण गुलेरिया के साथ उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा मीना ठाकुर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हरी चंद, बीपीओ और बीईईओ धरमपुर 1 और धर्मपुर 2, सहायक अभियंता कुल्लू, कनिष्ठ अभियंता धर्मपुर और सिराज उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग द्वारा गठित यह टीम 12 जुलाई से 15 जुलाई तक बाढ़ क्षतिग्रस्त स्कूलों का दौरा करती रहेगी।

Share News On: