पटड़ीघाट गैहरा चंदेश सड़क पर डंगे न होने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली पटड़ीघाट-गैहरा-चंदेश सड़क पर डंगे न लगने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लगभग दो वर्ष पहले बरसात में सड़क के कई जगह पर डंगे गिर गए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक इन डंगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को सड़क पर यात्रा करने में परेशानी हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे लोग
स्थानीय लोगों में ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान विधि चंद, उप प्रधान वीरी सिंह, वार्ड पंच कांता देवी, गैहरा के प्रधान रूप लाल, भूप चंद, यस पाल, घनश्याम, सुरेंद्र, संजय कुमार, जोगिंद्र पाल, संदीप जसवाल, यसवंत कुमार, मित्र देव, विनय कुमार, रवि चंद, रोशन लाल, मोक्ष और ओम कार आदि का कहना है कि जाजर और मझेड गांव के पास सड़क की स्थिति बहुत खराब है और बसें भी मुश्किल से निकलती हैं। वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विभाग की लापरवाही का परिणाम
लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति खराब हुई है। विभाग ने अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
जल्द होगा समस्या का समाधान
सहायक अभियंता अनिल राणा ने बताया के की इस बारे में कनिष्ठ अभियंता भांबला से बात कर के जल्द ही सड़क के डंगे को ठीक किया जाएगा।












