ज्वाली में 12.12 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
धर्मशाला। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ज्वाली की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ धर दबोचा है। टीम को गुप्त सूचना के आधार पर राजा का बाग (बावा दित्तामल शोरूम के सामने) में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 12.12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान विशाल मसीह पुत्र सोनू मसीह, निवासी जगदेव खुर्द, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ ज्वाली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।












