मंडी से शिवाबदार बस सवारियों से खचाखच भरी
. मंडी शिवा बदार बस बंद होने से लोग परेशान
. 37 सिस्टर बस में 80 सवारियां
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बदार घाटी के 8 पंचायतों के हजारों लोगों की आवाजाही के लिए मात्र 37 सिटर मंडी शिवा बाया घ्राण भेजी जा रही है। इसमें सवारियां आलू प्याज की तरह ठोसी जा रही है। फिर भी सैकड़ों सवारियों परिवहन सेवाओं से वंचित हो रही हैं, लोग परेशान हैं। बता दें कि शिवाबदार के लिए बरसात से पहले दो बसें वे भी 48-48 सिटर बसें चलती थी, मगर अब शिवा बदार वाया पडोह बस सेवा सड़क के क्षतिग्रस्त होने से बंद है। जिससे हटौण, नागधार, देवरी, मासड, शिवा, घ्राण और मैहणी के लोग परेशान हैं। बहुत से लोगों को ना चाहते हुए भी टैक्सी करनी पड़ रही है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी है। बहुत से लोग जिनकी माली हालत बहुत ही दयनीय है मगर जरूरी कामकाज के लिए मंडी मुख्यालय या अस्पताल तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए पैदल ही सफ़र करना पड़ रहा है। इनमें बुजुर्गों, बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को अस्पताल ले जाना बड़ा जोखिम भरा हो गया है। स्कूल, कॉलेज, आईटीआई जाना भी बहुत मुश्किल भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग है कि शिवाबदार से 9:30 बजे मंडी से चलने वाली बस को उसके रूट पर चलाया जाए तथा जो मंडी पंडोह शिवा बस चलती है उसे भी बाया घ्राण शुरू किया जाए, ताकि लोगों को परिवहन सुविधाएं मिल सके। द्रंग स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय ठाकुर प्रधान घराण मीना ठाकुर, प्रधान मेहणी रेशमा ठाकुर, प्रधान हटौण रोशनी राठौर और प्रधान शिवा ने इस रूट पर दो बसें चलाने की मांग की












