आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से 2047 तक विकसित भारत का होगा निर्माण
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। यह बात बुधवार को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, नवाचार, कृषि और औद्योगिक विकास के माध्यम से सम्पूर्ण राष्ट्र को सशक्त बनाना इसका उद्देश्य है।












