एसडीएम संकल्प ने किया महाकाल व बैजनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण
उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने महाकाल मंदिर तथा बैजनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण किया। वहीं, मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महाकाल मंदिर ट्रस्ट व शिव मंदिर बैजनाथ समिति के साथ बैठक भी की। बैठक में मंदिरों में चल रहे कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में निर्मित जल कुंडों की सफाई व स्नानागार में टाइल लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में स्थापित हाई मास्क लाइट को बदलने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए चर्चा की। उन्होंने शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में किए जाने वाले सुधारों के बारे में चर्चा की। मंदिर प्रांगण की सुंदरता को बढ़ाने पर चर्चा की। मंदिर में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं और उनकी सुविधा के लिए प्रशासन तत्पर है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बैजनाथ गुरमुख सिंह तथा मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।












