जोगिंद्रनगर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोगिंद्रनगर में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक राणा ने कहा कि "प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति की आत्मा है। वृक्ष जहां पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, वहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जीवन का आधार भी बनते हैं।" उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की बात कही।












