सदगुरू कबीर साहेब प्रकट दिवस मनाया जाएगा 10 व 11 जून को
सदगुरू कबीर साहेब जी का प्रकट दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ 10 व 11 जून को सदगुरू कबीर साहेब गुरुद्वारा टारना जिला मंडी में मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा के प्रधान रूप सिंह कौंडल ने बताया कि 5 जून से सुबह 4 बजे से 6 बजे तक प्रतिदिन प्रभात फेरी का कार्यक्रम होगा। 10 जून को सदगुरू कबीर साहेब जी की भव्य शोभा यात्रा, नगर कीर्तन पुलघराट से दोपहर 2 बजे से शुरू की जाएगी। शोभा यात्रा, नगर कीर्तन पुलघराट से रामनगर, सेरी बाजार, गांधी चौक से स्कूल बाजार से सदगुरू कबीर साहेब गुरुद्वारा टारना में शाम को 6 बजे समाप्ति होगी। अगले दिन 11 जून को सुबह पवित्र ग्रंथ "बीजक" का पाठ किया जाएगा। झंडा आरोहण की रस्म अदा करने के पश्चात 11 बजे सत्संग शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें गुरु महाराज गुरु दयाल साहेब जी डेराबसी (पंजाब) व महंत डॉ. रोहित साहेब (छत्तीसगढ़) से विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रधान रूप सिंह कौंडल ने सर्व संगत से करबद्ध निवेदन किया है कि उपरोक्त तिथि और समय पर सदगुरू कबीर साहेब गुरुद्वारा टारना, मंडी में पधार कर संतों की पवित्र वाणी को श्रवण करें।












