11 जून को धर्मपुर में नशे के खिलाफ रोड रन
धर्मपुर नशा मुक्त अभियान के तहत सोमवार को धर्मपुर क्षेत्र नशा मुक्ति अभियान की बैठक में तय किया गया कि युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान के तहत युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य 11 जून को अंडर.16 आयु 18 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए 2 व 4 किलोमीटर दौड़ का आयोजन धर्मपुर से केंद्रीय विद्यालय के बीच किया जाएगा। इस सड़क दौड़ में केवल धर्मपुर के नजदीकी इलाके के धावक ही भाग ले सकते हैं। दौड़ में पहले पांच स्थानों तक पहुंचने वालों को नगद ईनाम दिया जाएगा। इसके लिए आज डाक्टर आईवी वर्मा की अध्यक्षता में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने टीहरा में राज्य स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ अजोजित की गई थी और अब क्षेत्रीय स्तर पर इनका आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सजाओ में 25 मई तथा संधोल, बरोटी, चोलथरा और टीहरा में अगले एक महीने में इनका आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए आजकल बैठकें आयोजित की जा रही हैं। धर्मपुर में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर सिह, पूर्व प्रचार्य रूपलाल, राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के प्रिंसिपल सुरेंद्र सकलानी, महिला प्रधान सोमा देवी की धर्मपुर खंड ज्ञान विज्ञान समिति की कंचना देवी, मीनू सपना, रीनू पुष्पलता सरोज आदि सदस्यों ने भाग लिया।












