सात दिवसीय माता त्रिपुर भैरवा मेला में बारिश ने डाला खलल
- लोगों का मेले के प्रति बढ़ता क्रेज हमारे लिए संजीवनी बीना : महंत
माता त्रिपुर भैरवा मेला का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि देवी देवताओं ने दोपहर तक मेला मैदान में पहुंच कर भक्तों को दर्शन जरूर दिए। स्कूली बच्चों और लोगों ने भी बारिश से पहले मेरे का आनंद जरूर लिया। मगर शाम को बारिश होने के कारण मेले की रौनक में खलल आ गया। यह पहला अवसर है जब मेला मैदान में बारिश के दौरान भी बहुत सारी दुकानें लगी है। मनयारी ओर चाट भंडार में खुब रस देखने को मिल रहा है। अभी झुले लगाए जा रहे हैं। दुकानें और लग रही है। इसे लगता है कि इस बार के मेले बहुत ही भीड़-भाड़ से भरने वाले हैं। बता दें कि आगे खेलें, महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती का महा दंगल इस मेले को चार चांद लगाने वाले है। हमारे खिलाड़ियों ने मेले मैदान में ही कबड्डी और बाली बाल का अभ्यास शुरू कर दिया है। इस मेले की जलेबी बहुत मशहुर है। आज से ही जलेबी की दुकानों में अच्छे ख़ासे लोगों का जमघट देखा गया है। मेला कमेटी की अध्यक्ष सयोग पंचायत प्रधान बीना महंत ने बताया कि आज अभी शुरुआत है। जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही है। मंगलवार से मेले में रंग बिखेरने वाले है। इस बार हम मेले के आयोजन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाला है। लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। बस मौसम साफ़ रहना चाहिए।












