राष्ट्रपति का शिमला दौरा, 2 मई तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा 'द रिट्रीट'
शिमला: जिला शिमला में मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास 2 मई तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। ऐसे में अगर आप मशोबरा में राष्ट्रपति निवास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे 2 मई तक पोस्टपोन कर दजिए। राष्ट्रपति निवास मशोबरा के प्रबंधक के मुताबिक राष्ट्रपति की आगामी यात्रा के मद्देनजर, राष्ट्रपति निवास मशोबरा 2 मई 2026 तक आम दर्शकों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रपति निवास परिसर में एंट्री और गाइडेड टूर समेत आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से बैन रहेगा। हालांकि 3 मई से राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' को आम जनता के लिए खोल दया जाएगा।
27 अप्रैल से 2 मई तक राष्ट्रपति दौरा
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर आ रही हैं, 2 मई तक राष्ट्रपति हिमाचल में ही रहेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाई मार्ग से शिमला पहुंचेंगी और उसके बाद राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' जाएंगी। 28 अप्रैल को राष्ट्रपति निवास में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति मनाली में अटल टनल का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही BRO के अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद राष्ट्रपति का कांगड़ा जाने का कार्यक्रम है।
2 मई को राष्ट्रपति की वापसी
वहीं, 30 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पालमपुर जाएंगी। यहां राष्ट्रपति चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड में ट्रेनिंग एक्टिविटी की समीक्षा करने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' में 'एट होम' समारोह के आयोजन भी प्रस्तावित है। इस पूरे दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 मई को दल्ली वापस जाने का प्रोग्राम निर्धारित है।
2023 में आम लोगों के लिए खोला था 'द रिट्रीट
गौरतलब है कि साल 2023 में शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' को आम लोगों के लिए भी खोल दया गया था। 23 अप्रैल 2023 से 'द रिट्रीट' को आम लोगों के दीदार के लिए खोल दया गया था। हालांकि सोमवार, राजपत्रित अवकाश एवं राष्ट्रपति के आगमन के दौरान राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' आम जनता के लिए बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि देशभर में तीन राष्ट्रपति निवास हैं, नई दल्ली, हैदराबाद और शिमला। राष्ट्रपति निवास नई दल्ली और हैदराबाद को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है।












