हिमाचल की वादियों में सुकून के पल बिताने पहुंचीं प्रीति जिंटा, कोटखाई के मीना बाग में रहीं 5 दिन
शिमला। बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम Punjab Kings की सह-मालकिन प्रीति जिंटा इन दिनों अपने गृहप्रदेश हिमाचल प्रदेश में समय बिता रही हैं। आईपीएल की व्यस्तताओं के बीच उन्होंने शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र स्थित रत्नाडी के प्रसिद्ध मीना बाग में करीब पांच दिन का शांत प्रवास किया।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में कुछ समय रुकने के बाद प्रीति जिंटा हिमाचल पहुंचीं और यहां पहाड़ों व प्राकृतिक वातावरण के बीच सुकून के पल बिताए। शिमला जिले के शिमला के कोटखाई का यह इलाका, खासकर रत्नाडी स्थित मीना बाग, अपने सेब के बागानों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, जिसने उनके इस प्रवास को और भी खास बना दिया।
बताया जा रहा है कि उन्होंने यहां शांत वातावरण में समय बिताया और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में प्रीति जिंटा प्रकृति के बीच बेहद सुकून भरे अंदाज में नजर आईं, जिन्हें उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा।
स्थानीय लोगों में भी उनके आगमन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। आईपीएल सीजन की व्यस्तता के बीच अपने गृहप्रदेश में बिताया गया यह समय उनके लिए बेहद खास और यादगार माना जा रहा है।












