बीएसएल परियोजना पर किया गया पौधारोपण
भारत सरकार द्वारा 31 मई तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की बीएसएल परियोजना सुंदरनगर पर स्थित बोटैनिकल गार्डन में प्रात: 11 बजे पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्य अभियंता इंजी. वी.के. मीणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अति. अधीक्षण अभियंता इंजी. एस.पी. शर्मा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीणा के साथ-साथ प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र पांडे, सीआईएसएफ बीएसएल यूनिट के उप कमांडेंट विशाल बंसल और कार्यकारी अभियंता इंजी. मनप्रीत सिंह गिल, इंजी. दिनेश यादव, इंजी. गुलशन मान सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया और लगभग 20 पौधे लगाए।












