मत्स्य क्षेत्र से जुड़े लोग डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना पंजीकरण करवाएंः नीतू सिंह
मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा मत्स्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों तथा संस्थाओं का राष्ट्रªीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफार्म पर जिला के सभी मछुआरे, मत्स्य कृषक, मछली ठेकेदार, मछली परचून विक्रेता, मत्स्य सहकारी सभाओं व उनके सदस्य तथा इस क्षेत्र से जुड़े सभी मजदूर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत व्यक्तियों को ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मछली पालन के लिए ऋण सुविधा, ट्रउट रिसेवेज का बीमा, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन इत्यादि का लाभ पोर्टल के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड, बैंक खाता पास बुक तथा मत्स्य क्षेत्र से जुड़े होने का प्रमाण पत्र सहित समीप के मत्स्य अधिकारी कार्यालय या लोकमित्र केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने मत्स्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं।












