टांडा में एक्स-रे मशीन ठीक होने से मरीजों ने ली राहत की सांस
टांडा मेडिकल कॉलेज में काफी समय से दोनों एक्स-रे मशीनें खराब होने के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर अनंत ज्ञान समाचार पत्र ने इस विषय पर कई खबरें छापी, जिस पर टांडा प्रशासन हरकत में आया। दो में से एक मशीन को ठीक करवा ठीक करवा दिया गया है। इस विषय पर कुछ रोज पहले टांडा के प्रिंसिपल डॉक्टर मिलाप शर्मा से बात हुई थी, तो उन्होंने जल्द ही ठीक करवाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने जानकरी दी थी की टांडा के लिए एक करोड़ की एक नई एक्स-रे मशीन लगाने के लिए फंड टांडा प्रशासन को मिल गया है और यहां पर स्थापित कर दिया जाएगा। इन दो में से एक मशीन को प्रशासन ने ठीक करवा दिया गया है, जिससे यहां एक्स-रे करवाने वाले रोगियों को कुछ हद तक राहत की सांस मिली।












