सुजानपुर में होगी पैरा मोटर ग्लाइङ्क्षडग, ट्रायल सफल
सुजानपुर में शीघ्र ही प्रोफेशनल स्तर पर पर पैरा मोटर ग्लाइडिंग शुरू होगी। इसके साथ-साथ सुजानपुर के साथ बहती ब्यास नदी में रीवर राफ्टिंग को भी शुरू कर दिया जाएगा। पैरा मोटर ग्लाइडिंग का सफल आगाज सुजानपुर में एसडीएम सुजानपुर की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर पैराग्लाइडर पायलट द्वारा सुजानपुर में सफल टेक ऑफ तथा लैंडिंग की गई। सुजानपुर चौगान में आयोजित इस ट्रायल में टूरिज्म विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सुजानपुर के एसडीएम विकास शुक्ला ने पद संभालने के पहले ही दिन सुजानपुर को नई सौगात दी है। उन्होंने बताया कि सुजानपुर में टूरिज्म की अत्यंत संभावनाएं हैं। यहां पर पैराग्लाइडिंग के अलावा सुजानपुर की साथ बहती ब्यास नदी में भी टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने का सरकार का प्रपोजल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर रिवर राफ्टिंग शुरू की जाएगी, जिसका भी जल्द ही ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि तीसरा में टेक ऑफ की साइट पर बिजली की कुछ तारे हैं। विभागीय अधिकारियों को इन्हें हटाने को कहा जा रहा है। पैराग्लाइडिंग के निर्धारित होंगे रेट पैराग्लाइडिंग के रेट टूरिज्म विभाग द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए पैराग्लाइडर पायलट एडवेंचर्स व्यक्ति के साथ उड़ान भरेगा। इइसके अलावा ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग को बढ़ावा देने के लिए भी यहां पर कार्य किया जाएगा, जिसका ट्रायल भी जल्द होगा। माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट मनाली के डायरेक्टर अविनाश नेगी ने बताया कि इसके लिए बेहद नॉमिनल चार्ज निर्धारित होंगे। पहले जाना पड़ता था कुल्लू-मनाली क्षेत्र के लोगों को एडवेंचरस गतिविधियों में भाग लेने के लिए यहां से दूर मनाली, मंडी, कुल्लू आदि स्थानों पर जाना पड़ता है। अब यहां पर यह गतिविधियां शुरू होने से न केवल यहां पर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए-नए अवसर भी पैदा होंगे।
टिहरा से होगा टेक ऑफ, चौगान में होगी लैंडिंग
टिहरा स्थित महलों से मोटर ग्लाइडर उड़ान भरेगा, जबकि इसकी लैंडिंग सुजानपुर चौगान में होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सुजानपुर को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की साइट को टूरिज्म विभाग द्वारा मान्यता मिल गई है। जल्द ही यहां पर टूरिज्म की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।












