हिमाचल में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 चरणों में होगा मतदान; आचार संहिता लागू
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। प्रदेश में तीन चरणों में पंचायत प्रधान, उप-प्रधान सहित वार्ड सदस्य के लिए चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 26 मई, दूसरा चरण का मतदान 28 मई और तीसरे चरण का मतदान 30 मई को होगा। चुनावों के परिणाम मतदान के दिन ही घोषित किए जाएंगे। इस बार प्रदेश भर में कुल 31,214 सीटों पर चुनाव होने हैं।
अभी से हर सीट पर स्थानीय राजनीति का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला परिषद से लेकर पंचायत सदस्य तक, हर पद पर दावेदारों की लंबी कतारें रहने वाली हैं। सबसे बड़ी लड़ाई पंचायत मेंबर के 21,678 पदों पर होगी। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 6,977 सीटों के साथ चुनावी रण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, लाहौल-स्पीति में सबसे कम 378 सीटों पर संघर्ष देखने को मिलेगा।
हिमाचल पंचायत चुनाव का शेड्यूल
पंचायत चुनाव के लिए 7, 8 और 11 मई को नामांकन होंगे। इसके बाद 12 मई को छंटनी और 15 मई को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरित होंगे।
हिमाचल में 3 चरणों में होगा पंचायत चुनाव
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में तीन चरणों में पंचायत प्रधान, उप-प्रधान सहित वार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 26 मई, दूसरा चरण का मतदान 28 मई और तीसरे चरण का मतदान 30 मई को होगा। चुनावों के परिणाम मतदान के दिन ही घोषित किए जाएंगे।
31,214 सीटों के लिए चुनाव
हिमाचल प्रदेश में कुल 31,214 सीटों पर चुनावी महासंग्राम छिड़ने जा रहा है और हर सीट पर स्थानीय राजनीति का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिला परिषद से लेकर पंचायत सदस्य तक, हर पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हैं। सबसे बड़ी लड़ाई पंचायत मेंबर के 21,678 पदों पर होने वाली है, जहां गांव की राजनीति का सीधा फैसला जनता के हाथ में होगा। वहीं, पंचायत प्रधान के 3,758 और उपप्रधान के 3,758 पदों पर भी प्रतिष्ठा की जंग बेहद दिलचस्प रहने वाली है। पंचायत समिति के 1,769 पदों पर राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्य के 251 पदों पर भी कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।












