आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन
नगर निगम चंडीगढ़ के अंतर्गत कार्यरत पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन के अधीनस्थ सैकड़ों आउटसोॄसग कर्मचारियों ने आज, 2 जून 2025 को प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नगर निगम दफ्तर सेक्टर 17 के गेट के सामने एक शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों के नेताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया। इनमें मलकीत सिंह, पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन यूटी चंडीगढ़, अध्यक्ष और प्रदीप कुमार, जनरल सैक्ट्री, प्रदीप कुमार सीनियर वाइस प्रधान, बलबीर राम, सुखवंत सिंह, जसवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ने भाग लिया। भारतीय मजदूर संघ की तरफ से बद्री प्रसाद कौशिक-प्रभारी, बलविंद्र सिंह-अध्यक्ष, जसवंत सिंह- महासचिव, अमित कुमार, जगजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुमार, कृष्ण कुमार, रविंद्र जायसवाल, हरजिंदर सिंह, बलविंद्र सिंह, मनोज कुमार ने हिस्सा लिया और संघ की तरफ से पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलवाया। इस मौके पर दविंद्र सिंह बबला, स्टेट वाइस प्रेजिडेंट, बीजेपी भी पहुंचे और निगम आयुक्त से मुलाकात करने और सभी कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी नौकरी की सुरक्षा के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे। संघ के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा, आउटसोॄसग कर्मचारी नगर निगम की कई सेवाओं की रीढ़ हैं । भारतीय मजदूर संघ के प्रधान बलविंदर सिंह ने कहा, हमें उम्मीद है कि नगर निगम आयुक्त और संबंधित अधिकारी इन मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
ये हैं मुख्य मांगें
आउटसोॄसग कर्मचारियों की सेवाएं बरकरार रखी जाएं, क्योंकि ये कर्मचारी नगर निगम की आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आउटसोॄसग के माध्यम से मैनपावर प्रविस्तारण के लिए टेंडर का आवंटन एवं नवीनीकरण शीघ्र किया जाए, ताकि कर्मचारियों की नौकरी और सेवाएं दोनों ही सुरक्षित रह सकें। सभी आउटसोॄसग कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए, क्योंकि वेतन में देरी के कारण कई कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं ।












