कांग्रेस सरकार के द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनता के बीच में करेगी विभिन्न कार्यक्रम
- कांग्रेस सरकारों ने हमेशा की लोकतंत्र की हत्या: निहाल चंद शर्मा
- कहा, तानाशाही के लिए जानी जाती है कांग्रेस
भाजपा आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष को लेकर 25 से से 27 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, पत्रकार वार्ता, सेमिनार में उद्बोधन एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, पौधारोपण, मॉक पार्लियामेंट (काल्पनिक संसद) का कार्यक्रम इस तरह से अनेको कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें मंडी में भी यह कार्यक्रम किये जायेंगे। जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि 25 जुन को मंडी जिला भाजपा, पूर्व की इंदिरा कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वे वर्ष के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को करेगी जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा और प्रदर्शनी के माध्यम से आपातकाल के काले अध्याय के ऊपर प्रकाश डाला जाएगा। निहाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकारे तानाशाही के लिए जानी जाती है। जब-जब कांग्रेस सरकारी रही है तो कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास हमेशा किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश मीडिया के संयोजक एवं रणधीर शर्मा प्रदर्शनी का उद्घाटन करके सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रहेंगे।












