नेकराम ठाकुर को दूसरी बार युवा मोर्चा मंडल धर्मपुर की कमान
ग्राम पंचायत ततोहली के परडाना गांव निवासी नेकराम ठाकुर को भाजयुमो मंडल धर्मपुर का अध्यक्ष दूसरी बार नियुक्त किया गया है। पूर्व में विद्यार्थी परिषद की इकाई अध्यक्ष, छात्र संघ उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रथम वर्ग शिक्षित कार्यकर्ता के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके नेकराम ठाकुर ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष हीरालाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश मीडिया के सह प्रभारी रजत ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्कर्ष खत्री, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेंद्र और ललित, पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा।












