एनसीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन सरकाघाट कॉलेज में संपन्न, 53 अभ्यर्थी चयनित
रवींद्रनाथ टैगोर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरकाघाट में सत्र 2025-26 के लिए एनसीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार के स्वागत से हुई, जिनका एस्कॉर्टिंग कैडेट कमल कौंडल एवं कैडेट पंकज भारद्वाज ने किया। कमांडिंग ऑफिसर ने उपस्थित अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना की भूमिका, कार्य और महत्व पर पीपीटी व वीडियो के माध्यम से जानकारी दी और एनसीसी में शामिल होने के लाभ बताए। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र सेवा व नेतृत्व कौशल के विकास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने 20 वर्षों के एनसीसी अनुभव को छात्रों के साथ साझा किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विशाल कुमार ने भी छात्रों को एनसीसी से जुड़ने के फायदे बताए। इसके बाद स्टाफ द्वारा 107 प्रतिभागियों की शारीरिक परीक्षा ली गई, जिसमें दौड़, पुशअप्स और पुलअप्स शामिल थे। परीक्षा के आधार पर 53 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी आयोजित किया गया, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया गया। यह प्रक्रिया छात्रों में एनसीसी के प्रति उत्साह व जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सफल प्रयास रही।












