खतरे में मोह्मद शमी का टेस्ट करियर, सेलेक्टर्स के पाले में गेंद!
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन 23 या 24 मई को हो सकता है। इस बार टीम कुछ बदली-बदली सी नजर आएगी, क्योंकि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई नए कप्तान की तलाश में जुट गया है। इसके अलावा इस टीम में कई युवा खिलाडिय़ों को भी मौका मिल सकता है, जिन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 2025-27 वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से ही होगी, ऐसे में बीसीसीआई कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है, इसलिए फार्म में नहीं चल रहे बड़े खिलाडिय़ों को टीम से बाहर किया जा सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम इस कड़ी में सबसे आगे हैं। चोट से वापसी करने के बाद गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक अपनी पुरानी लय में नहीं लौट पाए हैं, ऐसे उनका चुना जाना मुश्किल लग रहा है।












