भूकंप जैसी संभावित आपदा से बचने के लिए 6 जून को मॉक ड्रिल
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने आज उपमंडल पधर में 6 जून को आपदा के संबंध में आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल के संबंध में टेबल टाॅप एक्सरसाइज में भाग लिया। उन्होंने संभावित आपदा जैसे भूस्खलन, भूकंप आदि से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। टेबल टाॅप एक्सरसाइज के उपरांत एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि आपदा से पूर्व तैयारी ही आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कम कर सकती है। उन्होंने कहा कि टेबल टाॅप और माॅक ड्रिल अभ्यास के माध्यम से सभी स्तरों पर आपदा पूर्व, आपदा के समय और आपदा के उपरांत किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां परखी जाती हैं और नियमित अभ्यास तथा समय-समय पर तैयारियों में निखार लाकर ही आपदा के सम्भावित नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपमंडल पधर में विभिन्न आपदाओं का खतरा बना रहता है। भूकम्प, बाढ़, भूस्खलन, मानव जनित आपदा इत्यादि कुछ ऐसी आपदाएं है जिनके लिए सदैव तैयारी आवश्यक है। उन्होंने ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए तैयार इंसीडेंस रिस्पोंस सिस्टम के तहत दिए गए निर्देशों का पालन आवश्यक है। उन्होंने भूस्खलन जैसी विपदा के समय राहत और बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।












