मंत्री राजेश धर्माणी ने की तकनीकी शिक्षा बोर्ड के कार्यों की समीक्षा
तकनकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी में जिला कांगड़ा में आयोजित कार्यक्रम के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव अशोक पाठक, सह-सचिव रविंद्र व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने परीक्षाओं की प्रादर्शिता सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रयोग किए जाने वाली तनकीकी के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश के शहरी से लेकर ग्रामीण स्तर के बच्चों को अच्छी तनकीकी व वोकेशनल शिक्षा प्रदान किए जाने की बात कही। धर्माणी ने कहा कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा तथा प्रशिक्षण पर भी विशेष बल दिया जाएगा, वर्तमान दौर में निजी क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को तैयार किया जाएगा, ताकि युवाओं को आसानी से रोजगार प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक इंजीनियरिंग कॉलेज तथा दो बहुतकनीकी संस्थानों में आर्टिफिश्यिल इंटेलिजेंस तथा डाटा साइंस, इंटरनेट आफ थिंग्स तथा मेटरोनिक्स जैसे नए विषय आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 17 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए युग के कोर्स इंटरनेट, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक वाहन, फाइबर टू होम टेक्निशियन इत्यादि करवाए जा रहे हैं।












